SBI Bank Se Personal Loan Le Online : एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?

Table of Contents

SBI Bank Se Personal Loan Le Online |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों क्या आपको भी लोन की जरुरत है और बैंक से लोन लेना चाहते है तो एसबीआई बैंक लोन के लिए एक अच्छा माध्यम हो सकता है क्योकि यहां आपको कम ब्याज दर में ज्यादा लोन मिल जाता है और साथ ही में भरोसेमंद भी |

तो अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से लोन लेना चाहते है तो आपको पता होना चाहिए की एसबीआई बैंक कितने ब्याज पर लोन देता है | अगर आप एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन ले सके और इसका लाभ उठा सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

SBI Bank एसबीआई बैंक

एसबीआई पर्सनल लोन के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर 
  4. बैंक खाता पासबुक
  5. सैलरी स्लिप
  6. पिछले 6 या 12 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

एसबीआई पर्सनल लोन के लिए पात्रता 

  1. एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने वाला आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए और आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 60 साल तक होनी चाहिए |
  2. पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक का सिबिल स्कोर 750 या इससे अधिक होना चाहिए |
  3. आवेदक किसी सरकारी या निजी संसथान में कार्यरत होना चाहिए |
  4. एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने वाला आवेदक का बैंक खाता के केवाईसी दस्तावेज पुरे होने चाहिए और आवेदक का बैंक खाता मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |

एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

दोस्तों अगर आप एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को भारतीय स्टेट बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद इंटरनेट बैंकिंग की मदद से पोर्टल में लॉगिन हो जाना होगा |
  3. उसके बाद आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन हो जाना होगा |
  4. उसके बाद आपको e-Service के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद Pre Approved Personal Loan के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा और अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर और अपनी जन्मतिथि को दर्ज करना होगा |
  6. यह दोनों जानकारी को दर्ज करने के बाद लोन एलिजिबिलिटी शो हो जाएगा और उसके बाद आपको अपने अनुसार लोन अमाउंट राशि का चयन करना होगा |
  7. उसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को सत्यापित करना होगा |
  8. उसके बाद आधार नंबर के मदद से ई केवाईसी को पूरा करना होगा और लोन एग्रीमेंट सेंड करके सफलतापूर्वक एसबीआई पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना होगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment